पंजाब पुलिस ने एक दिन में 101 नशा तस्करों को पकड़ा
पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
पुलिस ने हेरोइन, अफीम और 10.54 लाख रुपए की ड्रग मनी की बरामदगी की
चंडीगढ़ क्राइम न्यूज़: पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1 मार्च 2025 से नशा मुक्त अभियान शुरू किया है, जिसे 'युद्ध नशे विरुद्ध' नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत, पुलिस प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशा तस्करों को पकड़ रही है।
पुलिस ने 401वें दिन 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 581 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 10.54 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के तहत अब तक कुल 57,321 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया।
गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के 76वें दिन, पंजाब पुलिस ने 322 ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।
इस दिन पुलिस ने 133 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19,248 हो गई है। इसके अलावा, 43 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और 46 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय जानकारी साझा कर सकते हैं।
