पंजाब पुलिस ने एक दिन में 74.5 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी की
नशे के खिलाफ युद्ध में बड़ी सफलता
पंजाब क्राइम न्यूज़, चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'युद्ध नशों विरुद्ध' को शनिवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस ने लगभग 500 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की, जिसका कुल वजन 74.5 किलो था।
इसके अलावा, पुलिस ने 3299 नशीली गोलियां और 13,080 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। पिछले 413 दिनों में, कुल 59,476 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। नशा छुड़ाने के अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।
गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के 88वें दिन, पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 639 चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की। यह अभियान 20 जनवरी, 2026 को पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के सहयोग से सभी जिलों की पुलिस टीमों ने विशेष कार्रवाइयां की हैं।
कुल 239 व्यक्तियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने 88वें दिन चार हथियारों के साथ 239 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22,144 हो गई है। इसके अलावा, 116 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह फरार अपराधियों को भी पकड़ा है। लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त जानकारी दे सकते हैं।
