पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या से सियासी हलचल
सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या
सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। चंद्रनाथ, सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगियों में से एक माने जाते थे। इस घटना के बाद, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सीबीआई जांच की मांग की है।
टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "हम आज रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही, हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा में तीन अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं; आरोप है कि ये घटनाएं भाजपा समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई हैं, जबकि उस समय 'आचार संहिता' लागू थी।"
टीएमसी ने आगे कहा, "हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच भी शामिल हो, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई स्थान नहीं है, और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"
We strongly condemn the brutal murder of Chandranath Rath in Madhyamgram tonight, along with the killing of three other TMC workers in incidents of post-poll violence allegedly carried out by BJP-backed miscreants over the last three days, despite the Model Code of Conduct being…
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 6, 2026
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात उत्तरी 24 परगना में हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ का पीछा किया और फिर उन पर गोली चला दी। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोकने के लिए अपनी कार आगे लगाई और बाइक पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।
