पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 3 बजे तक 79% मतदान, बीजेपी के बटन पर टेप लगाने की शिकायत
चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 78.68% मतदान हो चुका है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93% वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान कई स्थानों पर हिंसा, लाठीचार्ज, नारेबाजी और ईवीएम में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
भाजपा ने डायमंड हार्बर के फालता में ईवीएम के भाजपा बटन पर टेप लगाने की शिकायत चुनाव आयोग को दी है। आयोग ने कहा है कि यदि शिकायत सही पाई गई, तो उन मतदान केंद्रों पर दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
सुवेंदु अधिकारी पर टीएमसी समर्थकों का हमला
सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी
भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेरकर चोर-चोर के नारे लगाए। वह एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
दूसरी ओर, साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने टीएमसी समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और गो बैक के नारे लगाए।
