Newzfatafatlogo

पहलगाम आतंकी हमले में नए खुलासे: NIA ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते थे और उन्होंने हमलावरों को शरण दी थी। NIA की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हमलावर पाकिस्तानी थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और क्या कदम उठाए गए हैं।
 | 
पहलगाम आतंकी हमले में नए खुलासे: NIA ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में प्रगति

पहलगाम आतंकी हमले का ताजा अपडेट: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमलावरों को शरण दी थी। ये दोनों युवक, परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर, पहलगाम के बटककोट गांव के निवासी हैं। ये दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हैं। NIA की पूछताछ में उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादी पाकिस्तानी थे और वे पाकिस्तान से आए थे।


आतंकियों को जानबूझकर शरण देने का मामला


NIA की जांच में यह भी सामने आया है कि परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। उन्होंने आतंकवादियों को भोजन, पानी, रहने की जगह और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। NIA ने इन दोनों के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में कार्रवाई की है। उनके खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 19 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए नरसंहार से संबंधित केस RC-02/2025/NIA/JMU से जोड़ा गया है, और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।