Newzfatafatlogo

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा: 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक में 50वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने 4000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें अस्पताल और पुल शामिल हैं। यह दौरा राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और पीएम का रोड शो भी आकर्षण का केंद्र बना। जानें इस दौरे की खास बातें और योजनाओं के बारे में।
 | 
पीएम मोदी का सिक्किम दौरा: 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

पीएम मोदी का गंगटोक में आगमन


कल 4000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
PM Modi Sikkim Visit, गंगटोक: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सिक्किम पहुंचे हैं। वे सोमवार को दोपहर 3 बजे गंगटोक पहुंचे और लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उनका भव्य रोड शो आरंभ हो गया।


50वें स्थापना दिवस समारोह में भागीदारी

प्रधानमंत्री कल राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 4000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 वर्ष पूरे हुए थे, और तब पीएम ने वर्चुअली इस समारोह में भाग लिया था। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।


शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाएँ

पीएम मोदी का सिक्किम दौरा: 4000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास


प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से संबंधित लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।