पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य की जानकारी ली

मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत में सुधार
नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे (Karnataka Minister Priyank Kharge) ने बुधवार को X पर साझा की। पीएम मोदी (PM Modi) ने खरगे से फोन पर बात कर उनकी तबियत के बारे में पूछा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Spoke to Kharge Ji. Enquired about his health and wished him a speedy recovery.
Praying for his continued well-being and long life.@kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने खरगे जी से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
मल्लिकार्जुन खरगे की तबियत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रियांक खरगे ने बताया कि उनके पिता की पेसमेकर सर्जरी हुई है और उनकी स्थिति अब स्थिर है।
डॉक्टरों ने दी थी पेसमेकर लगाने की सलाह
प्रियांक खरगे ने बताया कि डॉक्टरों ने सांस लेने में समस्या के कारण पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हार्टबीट को स्थिर रखने के लिए यह आवश्यक था। उन्होंने यह भी बताया कि सर्जरी सफल रही है और सब कुछ ठीक है।
साल 2022 में बने थे कांग्रेस अध्यक्ष
मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2022 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके राजनीतिक करियर में सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में कार्य करने का अनुभव शामिल है।