पूर्व विधायक नैना चौटाला ने गांवों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की

नैना चौटाला का गांवों का दौरा
- किसानों और युवाओं की समस्याओं पर नैना चौटाला का बयान
(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। पूर्व विधायक नैना चौटाला ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों जावा, माई, कादमा, बिन्द्राबन, मांढी हरिया और कारी रूपा दास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत की और सैंकड़ों नए सदस्यों को जजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार का विकास कार्य किसानों को मुआवजा और बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल रहा है।
सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान
नैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 31 जुलाई से पहले हर बूथ पर पहुंचकर सदस्यता अभियान को पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास करें। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया था, इसलिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का कार्य किया गया था। आज की स्थिति में महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। नैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, जहां सरेआम अपराध हो रहे हैं।