Newzfatafatlogo

प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पूरे किए 12 वर्ष, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को बधाई दी और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी गई है। जानें इस दौरान भारत ने कैसे एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
 | 
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पूरे किए 12 वर्ष, योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मोदी सरकार का 12 साल का सफर


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा, सुशासन और जन कल्याण के लिए समर्पित 12 वर्षों की सफलता पर हार्दिक बधाई।


इन वर्षों में गरीबों के कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया गया, अंत्योदय को आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया और जन भागीदारी ने विकास को जन आंदोलन का रूप दिया। यही दृष्टि है, जिसने एक 'नए भारत' का निर्माण किया, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।




भारत आज सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। डिजिटल, जनसंख्या और लोकतंत्र की त्रिवेणी 'विकसित भारत 2047' की दिशा में नई गति प्रदान कर रही है।


प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जनजीवन तक पहुंचाया है और यही विश्वास 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' को साकार कर रहा है। 'नेशन फर्स्ट' की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।