Newzfatafatlogo

प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार में सुर्खियों में आए विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार के दौरान झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने वीडियो और फोन कॉल के जरिए मिली धमकियों की जानकारी दी है। इस मामले में पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है। जानें इस मामले में और क्या हो रहा है।
 | 
प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार में सुर्खियों में आए विक्रम साहू को मिली जान से मारने की धमकी

विक्रम साहू की सुरक्षा को लेकर चिंता


झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण उनकी बढ़ती लोकप्रियता नहीं, बल्कि उन्हें मिल रही जान से मारने की धमकियां हैं। विक्रम ने बताया कि उन्हें वीडियो कॉल और फोन कॉल के माध्यम से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।


खब अपडेट हो रही है...