प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम में भारत की समुद्री ताकत का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई में आयोजित ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम में भाग लिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव, व्यापार में रुकावटें और बदलती आपूर्ति श्रृंखलाओं के बीच, भारत एक रणनीतिक स्वायत्तता, शांति और समावेशी विकास का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की समुद्री ताकत और बढ़ती वैश्विक साझेदारियों ने देश को अनिश्चित समय में एक विश्वसनीय और स्थिर शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
मोदी ने वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जब समुद्र में अशांति होती है, तो दुनिया एक स्थिर प्रकाश स्तंभ की तलाश करती है। भारत इस स्थिरता का प्रतीक बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र मजबूत स्थिति में है और तेजी से प्रगति कर रहा है, जिसे उन्होंने देश के विकास के प्रमुख कारकों में से एक बताया।
खबर अपडेट की जा रही है।
