फरीदकोट में हेरोइन तस्करी का बड़ा खुलासा, छह गिरफ्तार
पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक संगठित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। दो महीने के अभियान के बाद, पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ अन्य सामान जब्त किया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।
| Feb 22, 2026, 13:19 IST
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने दो महीने तक चलाए गए एक अभियान के तहत हेरोइन की तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को जानकारी दी कि इस कार्रवाई में एक सैन्यकर्मी और एक बर्खास्त पुलिसकर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार, एक थार और एक एसयूवी वाहन भी जब्त किया है।
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क के अन्य संबंधों का पता लगाया जा सके।
