बकरीद पर भारतीय शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कारोबार की स्थिति
शेयर बाजार की छुट्टी की जानकारी
मुंबई: बकरीद के अवसर पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कोई कारोबार नहीं होगा। दोनों एक्सचेंजों पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में लेन-देन नहीं होगा।
हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में यह फिर से शाम 5:00 बजे से 11:30 बजे/11:55 बजे के बीच खुल जाएगा। इसके बाद, शुक्रवार को एनएसई और बीएसई पर सामान्य कारोबार शुरू होगा। अगली छुट्टी मुहर्रम पर 26 जून को होगी, और जुलाई में शेयर बाजारों में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है।
शेयर बाजार का हाल
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हल्के गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमी के साथ 75,867.80 पर और निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,907.15 पर रहा। लार्जकैप में बिकवाली देखी गई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,558.85 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27.10 अंक या 0.15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,294.30 पर बंद हुआ।
निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा। निफ्टी एनर्जी 1.77 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.67 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 1.45 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.31 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.04 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.44 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.69 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.34 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन
सेंसेक्स में पावर ग्रिड, इटरनल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और ट्रेंट जैसे शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई में गिरावट आई।
