बाढड़ा मंडी में आधुनिक मापतौल की सुविधा, किसानों को मिलेगा सही लाभ

धर्मकांटा निर्माण योजना का शुभारंभ
(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में जल्द ही सरकारी खर्च पर मापतौल की सुविधा उपलब्ध होगी। भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने मंडी में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मार्केटिंग बोर्ड ने अनाज मंडी के लिए 25.94 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिससे तौल प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी होगी।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय की अनाज मंडी पर क्षेत्र के पचास गांवों की रबी और खरीफ फसलों की खरीद का कार्य होता है। 1989 में बनी अनाज मंडी में अब तक सरकारी मापतौल की सुविधा नहीं थी, जिससे किसानों और आढ़तियों को निजी मापतौल केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। क्षेत्र के किसानों और सामाजिक संगठनों की मांग पर उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड को स्थिति से अवगत कराया और आज से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। यह धर्मकांटा पूरी तरह से डिजिटल तकनीक से लैस होगा, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का सही वजन और मूल्य मिलेगा।
बाढड़ा मंडी में मापतौल की पारदर्शिता
बाढड़ा मंडी में यह काटा किसानों की मेहनत को सही मूल्य दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है
अब तक बाहरी काटों से तौल की जाती थी, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। नई मशीन से ऐसी समस्याएं नहीं होंगी। भाजपा विधायक सुनील हड़ौदी ने कहा कि मंडी परिसर में मापतौल की सुविधा मिलने से तौल और अनाज लेनदेन में पारदर्शिता आएगी और समय की भी बचत होगी। बाढड़ा मंडी में यह काटा किसानों की मेहनत को सही मूल्य दिलाने में मदद करेगा।
धर्मकाटा का निर्माण
अनाज मंडी में 25.94 लाख में निर्मित होगा धर्मकाटा
हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि बाढड़ा अनाज मंडी में 17 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा धर्मकाटा लगाया जाएगा, जिसके लिए 25.94 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। क्षेत्र के किसानों की मांग लंबे समय से थी, जो अब पूरी हो गई है। अनाज मंडी प्रधान हनुमान शर्मा और मंजीत नांधा ने बताया कि रबी सीजन में लगभग 7 हजार किसान करीब 2 लाख क्विंटल अनाज मंडी में बेचते हैं, जबकि खरीफ सीजन में लगभग 5 हजार किसान डेढ़ लाख क्विंटल अनाज बेचते हैं।