बिहार में पुलिस पर गंभीर आरोप, सोशल वर्कर रिया पासवान ने किया खुलासा

बिहार में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
वीडियो: बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। इसी बीच, सामाजिक कार्यकर्ता रिया पासवान ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 2:00 बजे पुलिस उनके घर में घुसी थी। इस दौरान लगभग 8 पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे, जिनमें केवल एक महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। रिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि तोड़फोड़ भी की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रिया की गर्भवती भाभी के साथ भी दुर्व्यवहार किया है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया ने कहा कि जब पुलिस उनके घर में घुसी, तब किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कहा, 'घर पर आकर सबको मारा है।' रिया ने यह भी सवाल उठाया कि क्या समाज के लिए काम करना गुनाह है? उन्होंने कहा कि अब वे कभी भी समाज सेवा का काम नहीं करेंगी। वीडियो में पूरी रिपोर्ट देखें...