बिहार में बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी समर्थक का अनोखा विरोध
नीतीश सरकार का अतिक्रमण हटाओ अभियान
बेगूसराय : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। हर जिले में बुलडोजर की आवाज सुनाई दे रही है, जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के घरों और दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में बेगूसराय के लोहिया नगर गुमटी के पास झोपड़ियों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान एक बीजेपी समर्थक ने मीडिया के सामने आकर खुद को नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और गिरिराज सिंह का भक्त बताते हुए अपनी लंबी चोटी काट दी और अपने कुत्ते को भगवा गमछा पहनाया।
"नहीं चाहिए टिक्की वाली सरकार"
बिहार में बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के युवक ने अपनी लंबी चुटिया काट दी और हिंदू संस्कृति के प्रतीक पीले गमछे को एक कुत्ते को पहना दिया।
वैसे इन दिनों बिहार में NDA सरकार ताबड़ तोड़ बुलडोजर कार्रवाई में लगी है।#BIHAR #VIRALVIDEO pic.twitter.com/hPiKe9xqUi
— Article19 India (@Article19_India) December 8, 2025
कुंदन महतो ने बताया कि उसके चाय की दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया, जिससे उसके पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। इस दौरान उसका घर भी ढहा दिया गया। अब वह अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। बुलडोजर की कार्रवाई से आहत कुंदन ने गले में पहने भगवा गमछा को कुत्ते को पहनाया और अपनी चोटी काटकर एनडीए सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घर पर बुलडोजर चलने से नाराज़ युवक ने कैमरे के सामने अपनी चोटी काट ली। उसने कहा कि वह मोदी और गिरिराज सिंह का भक्त था, लेकिन अब ऐसी 'टिकी वाली' सरकार नहीं चाहिए। उसने बताया कि वह गिरिराज सिंह को अपना आदर्श मानता था, लेकिन बिना नोटिस उसके घर और चाय की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई ने उसका दिल तोड़ दिया है। अब इस सरकार के प्रति उसके मन में कोई सम्मान नहीं बचा है।
कुंदन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चोटी देखकर उसने भी 10 साल से चोटी रखी थी, लेकिन जब उसका घर और चाय की दुकान जेसीबी से तोड़ दी गई, तो उसका सरकार से भरोसा उठ गया। उसने कहा कि जब घर ही नहीं बचा, तो चोटी रखकर क्या करेगा? इसी गुस्से में उसने मौके पर ही अपनी चोटी काट दी और सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
कुंदन महतो ने कहा कि टिक्की हिंदू धर्म की शान है। अब वह इस सरकार और टिक्की से थक चुका है। उसने कहा कि उसका घर बहुत अच्छा था, जिसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। अब वह 2029 में इस सरकार को जवाब देगा। उसने कहा कि वह टिक्की वाली सरकार से थक चुका है और अब उसे गिरिराज सिंह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार से नफरत है।
