बिहार में वोटर लिस्ट अपडेट पर विवाद: क्या भाजपा कर रही है वोटबंदी?

बिहार में वोटर लिस्ट का विवाद
बिहार वोटर लिस्ट समीक्षा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने 22 साल पुरानी वोटर लिस्ट को अपडेट करने का कार्य शुरू किया है, लेकिन विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं। एक जनवरी 2003 के बाद रजिस्टर्ड वोटर्स को एन्यमूरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। ऐसे में जब लिस्ट अपडेट होगी, तो वंचित और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटने की संभावना है। विपक्ष का अनुमान है कि लगभग 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर में होने की संभावना है। इससे पहले सितंबर में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। वोटर लिस्ट प्रकाशित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इस समय वोटर लिस्ट के अपडेट का कार्य चल रहा है, लेकिन इस पर उठ रहे सवालों के कारण राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा बिहार में वोटबंदी की योजना बना रही है। क्या वास्तव में ऐसा हो रहा है? इस पर जानें वरिष्ठ संवाददाता राजीव रंजन का क्या कहना है। देखें यह विशेष रिपोर्ट…