बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुभासपा ने 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की

सुभासपा का चुनावी कदम
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने बुधवार को 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सुभासपा का यह कदम बीजेपी के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन है। वह एनडीए का हिस्सा हैं, फिर भी उन्होंने बिहार में बीजेपी और जदयू को नजरअंदाज करते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
सुभासपा ने जिन 47 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, उनमें पार्टी के बिहार अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। उदय नारायण राजभर को औरंगाबाद की ओबरा विधानसभा सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा, गुड्डू राजवंशी को गोह सीट और धर्मेंद्र रजवार को नवीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही, सुभासपा ने कुर्था से रीना देवी पासवान, कसवां से कुंदन कुमार मंडल, बनमनखी से आशा पासवान, पूर्णिया से मीना देवी राजवंशी, कढ़वा से प्रदीप कुमार सुमन, बलरामपुर से जगरनाथ दास, प्राणपुर से गंगा केवट, मिनहारी से सचिन मुर्मर, सिंघेश्वर से रोशन कुमार, हथुआ से लक्ष्मण राजभर, गोपालगंज से अनूप कुमार सिंह, जीरादेई से जगलाल राजभर, दरौली से नंदजी राम, रघुनाथपुर से कुमार संतोष श्रीवास्तव, दरौंदा से ब्रज बिहारी राय, महाराजगंज से आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, एकमा से उमेश कुमार राजभर, राजगीर से देवराज राजवंशी, तरारी से राजू राजवंशी और ब्रह्मपुर से सुनील कुमार राजभर को भी टिकट दिया है।
डुमरावं से अखिलेश सिंह यादव, राजपुर से शिव कुमार राम, रक्सौल से धर्मवीर पासवान, नरकटिया से संजय राजभर, भभुआ से अमरजीत सिंह, चैनपुर से सुशांक सिंह, नोखा से धनंजय सिंह पासवान, सासाराम से रेखा देवी, अरवल से पंचम कुमार रजवार, बौधगया से अमोद कुमार पासवान, अतरी से मनोज कुमार, रजौली से चंदन कुमार राजवंशी, हिसुआ से रामानंद राजवंशी, गोविंदपुर से मुकेश राम राजवंशी, वारसलीगंज से संदीप राजवंशी, वाल्कमीनगर से विंदवासिनी राजभर, नरकटियागंज से रविन्द्र राजभर, बगहा से भोला भोला राजभर, एकमा से उमेश कुमार राजभर, डिहरी से नंदलाल राम, लौकहा से शशि कुमार भारती और पीरपैंती से नंद किशोर रजक को भी टिकट दिया गया है।
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, जब एनडीए ने सीटों का बंटवारा किया, तो सुभासपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद, ओम प्रकाश राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जब उपचुनावों में मदद की आवश्यकता थी, तब बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मदद की गुहार लगा रहे थे।