भलुअनी में यूपी बोर्ड के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित
समारोह का आयोजन
भलुअनी - देवरिया :: रविवार को कैलाश पूरी लॉज परिसर में पूर्वांचल चौरसिया महासभा के संस्थापक भीम राज चौरसिया की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायणन चौरसिया ने कहा कि युवाओं को देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए, ताकि चौरसिया समाज और देश दोनों का विकास हो सके।
विशिष्ट अतिथि जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि चौरसिया समाज विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, लेकिन राजनीति में अन्य समाजों की तुलना में पीछे है। इस दिशा में समाज के शिक्षित युवाओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
समारोह में डॉ. आर बी चौरसिया, डॉ. राजेश चौरसिया, डॉ. नन्द किशोर चौरसिया, ई. रमेश चौरसिया, डॉ. सत्य प्रकाश चौरसिया, विजय कुमार चौरसिया, सचिन चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, डॉ. अविनाश चौरसिया, अधिवक्ता शिव प्रसाद चौरसिया, अनिल कुमार चौरसिया, प्रेम सागर चौरसिया, बुद्धि सागर चौरसिया, राम बचन चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, अधिवक्ता आनन्द चौरसिया आदि ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर रुदल चौरसिया, मनोज कुमार चौरसिया, श्रीमती मनोरमा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता बुद्धि सागर चौरसिया ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता गोविन्द चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक भीम राज चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
