भाजपा कार्यशाला में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कार्यशाला
अमृतसर/दीपक मेहरा : भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने का उद्देश्य था। यह कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित हुआ, जिसमें जिला टीम के सदस्य, मंडल अध्यक्ष और उनके सहयोगी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, और निगम चुनाव में भाग लेने वाले भाजपा प्रत्याशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस बैठक में माइनोरिटी कमीशन के पूर्व चेयरमैन मंजीत सिंह राय और पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ मंजीत सिंह राय और श्वेत मलिक का पुष्पगुच्छ और दोशाला देकर स्वागत किया। मंच पर राकेश गिल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जिला महासचिव सलिल कपूर, अनुज सिक्का, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू, निगम पार्षद दल के नेता पार्षद गौरव गिल, शिव कुमार, कंवलजीत सिंह सन्नी, अविनाश जॉली आदि भी उपस्थित थे।
मंजीत सिंह राय ने केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के इतिहास में विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम युग है। उन्होंने कहा कि आज भारत वोट बैंक की राजनीति से दूर, दूरदर्शी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। श्वेत मलिक ने किसानों के कल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख किया और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और उर्वरक सब्सिडी में वृद्धि की बात की, जिससे किसानों की आय में सुधार हुआ है।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत न केवल मिसाइलें बना रहा है, बल्कि सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशनों को भी सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। इन 11 वर्षों में भारत ने स्पेस डॉकिंग एक्सरसाइज मिशन के तहत अंतरिक्ष में दो भारतीय सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक जोड़कर एक नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर पार्षद अमन ऐरी, पार्षद श्रुति विज, पार्षद विकास गिल, पार्षद कृति अरोड़ा, बलदेव राज बग्गा, अविनाश शैला, ज्योति बाला, मंजीत कौर थिंद, सविता महाजन, रमन शर्मा, सतपाल डोगरा, सौरभ कपूर, राजीव अनेजा, अलका शर्मा, डॉली भाटिया, बलविंदर कुमार बब्बा, मनीष कुमार महाजन, अमित महाजन, मंडल अध्यक्ष किशोर रैना, अमित अबरोल, सुखदेव सिंह हनेरियां, नुरीन महाजन, रमन राठौर, सुधीर अरोड़ा, नीरज राजपूत, मोहित वर्मा, सतीश पुंज मोहना, मोनू महाजन, विक्की कपूर, राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।