भारत का इंग्लैंड दौरा: 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान, मुंबई इंडियंस की कप्तान करेंगी नेतृत्व

भारत का इंग्लैंड दौरा

भारत की टीम: वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां उसे कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं। इस दौरे में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इसी बीच, इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसकी कमान मुंबई इंडियंस के कप्तान के हाथों में सौंपी गई है।
टीम की कमान किसके हाथ में?
टीम की कमान
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। जहां पुरुष टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं महिला टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया गया है।
इस टीम की कप्तानी मुंबई इंडियंस की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। उन्हें इस दौरे के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
उपकप्तान और टीम स्क्वॉड
उपकप्तान की नियुक्ति
इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ इस दौरे पर उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को दी गई है, जो बेंगलुरु की कप्तान हैं। इसके अलावा, टीम में ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
टीम स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे।
मुकाबलों की तारीखें
मुकाबलों की तारीखें
भारत की महिला टीम का इंग्लैंड दौरा, 2025 | |||||
क्र.सं. | तारीख | समय | मैच | स्थान | |
1 | बुध | 16-जुलाई-25 | 5:30 PM IST | 1st ODI | द रोज़ बाउल, साउथैम्प्टन |
2 | शनि | 19-जुलाई-25 | 3:30 PM IST | 2nd ODI | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
3 | मंगल | 22-जुलाई-25 | 5:30 PM IST | 3rd ODI | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट |