भारत की शांति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका: आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी

दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना सम्मेलन
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का संबोधन: नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में योगदान देने वाले सैन्य प्रमुखों का सम्मेलन आरंभ हो गया है। भारतीय सेना इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेज़बानी कर रही है। यह सम्मेलन 16 अक्टूबर तक चलेगा और इसमें 30 से अधिक देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में शांति स्थापना के लिए उभरते खतरों पर चर्चा करना और एक साझा दृष्टिकोण विकसित करना है।
भारत का योगदान
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पहले दिन के कार्यक्रम में भारत को एक मित्र राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया और वैश्विक शांति स्थापना में भारत की भूमिका को मजबूत बनाए रखने की आशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत शांति स्थापना में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। सेनाध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 71 शांति अभियानों में से 51 में भारत ने लगभग 3 लाख महिला और पुरुषों को भेजा है।