भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, पाकिस्तान पहले स्थान पर
स्विस कंपनी IQAir की रिपोर्ट
नई दिल्ली: वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत को दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश माना गया है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान को पहले स्थान पर रखा गया है, इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो का स्थान है। उत्तर प्रदेश का लोनी शहर सबसे अधिक प्रदूषित शहर बना है, जबकि नई दिल्ली चौथे स्थान पर है।
भारत के प्रदूषित शहर
दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 5 भारत में हैं। इनमें गाजियाबाद, लोनी, बर्नीहाट (असम), नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल का उला शामिल हैं। लोनी का औसत PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ है, जो WHO की गाइडलाइन (5 µg/m³) से 22 गुना अधिक है। इस रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का विश्लेषण किया गया है।
2024 में भारत का स्थान
IQAir की 2024 वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट में भारत को 5वां सबसे प्रदूषित देश बताया गया था। उस समय प्रदूषण का स्तर 50.6 µg/m³ था, जो WHO की सुरक्षित सीमा से 10 गुना अधिक था। असम का बर्नीहाट उस वर्ष का सबसे प्रदूषित शहर था।
अमेरिका और यूरोप में प्रदूषण
अमेरिका में PM2.5 का स्तर 7.3 µg/m³ तक बढ़ गया है। एल पासो सबसे प्रदूषित शहर बना, जबकि सिएटल सबसे साफ शहर रहा। यूरोप के 23 देशों में प्रदूषण बढ़ा है, जबकि 18 देशों में कमी आई है।
54 देशों में प्रदूषण में वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार, 54 देशों में PM2.5 का स्तर बढ़ा है, जबकि 75 देशों में कमी आई है। केवल 14% शहर ही WHO के मानकों पर खरे उतरे हैं। 2025 में जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल की आग ने वैश्विक प्रदूषण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार
ये भी पढ़ें: महिला अधिकारी सेना में स्थायी कमीशन की हकदार, पेंशन भी मिलेगी
