भारत ने ईरान में नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी
भारत की चेतावनी
US-Iran Tension: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और तेहरान में हालात को देखते हुए, भारत ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की तत्काल सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक वर्तमान में ईरान में हैं, उन्हें कमर्शियल फ्लाइट्स और अन्य परिवहन के माध्यमों से तुरंत देश छोड़ देना चाहिए।
भारतीय दूतावास ने सोमवार (23 फरवरी 2026) को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया है, "भारत सरकार की 5 जनवरी 2026 को जारी की गई एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए, और ईरान में बदलते हालात को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों (जैसे छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और पर्यटक) को सलाह दी जाती है कि वे ईरान छोड़ दें।"
— India in Iran (@India_in_Iran) February 23, 2026
एडवाइजरी में आगे कहा गया है, "14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी में यह दोहराया गया है कि सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से दूर रहना चाहिए, ईरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहना चाहिए और स्थानीय मीडिया पर नजर रखनी चाहिए।"
ईरान में सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन दस्तावेज, जिसमें पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल हैं, अपने पास रखें। किसी भी सहायता के लिए वे भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की
मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
