भारत-नेपाल सीमा पर नए प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव
भारत-नेपाल संबंधों में खटास
नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक संबंधों में अब दरार आ रही है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें नेपाली सेना भारतीय महिलाओं से जबरदस्ती सामान छीनते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेपाली सुरक्षाकर्मी भारतीय नागरिकों से केले और कोल्ड ड्रिंक तक छीन रहे हैं। इस घटना के बाद भारत में नेपाल के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।
भारत -नेपाल सीमा
नेपाल भारत से कोल्ड ड्रिंक और केले तक नहीं ले जाने दे रहा
जबकि भारत नेपाल के युवाओ को सेना मे तक भर्ती करता है pic.twitter.com/8WOQMaAmiq
— Aarav Choudhary (@AaravChoudharyX) April 22, 2026
इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि नेपाल के सुरक्षाकर्मी सीमा पर लोगों के सामान की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान, भारतीय नागरिकों से सामान छीन लिया जा रहा है। वीडियो में एक महिला को सरसों का तेल और केला ले जाते हुए दिखाया गया है, जिसे नेपाली सेना ने छीन लिया। नेपाल के अधिकारियों ने कई नए नियम लागू किए हैं, जिनका सीधा असर भारतीय नागरिकों पर पड़ रहा है, खासकर उन पर जो सीमा के निकट रहते हैं। भारत और नेपाल के बीच की सीमाएं पहले खुली थीं, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है।
