भारत में विमान दुर्घटनाओं का इतिहास: 25 वर्षों में पांच प्रमुख हादसे

एअर इंडिया का विमान हादसा
गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान लंदन के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। भारत में इससे पहले भी कई गंभीर विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें लगभग 269 लोगों की जान गई है। इनमें से कुछ घटनाएं भारतीय वायु सेना से भी संबंधित हैं। आइए, पिछले 25 वर्षों में हुए पांच प्रमुख विमान हादसों पर एक नजर डालते हैं।
3 जून 2019- 13 जवानों की मौत
भारतीय वायुसेना का एएन-32 मालवाहक विमान अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान का जमीनी नियंत्रण से संपर्क टूट गया था। इसमें वायुसेना के 13 सदस्य सवार थे, और सभी की मृत्यु हो गई। इनमें 6 अधिकारी और 7 एयरमैन शामिल थे।
22 जुलाई 2016- 29 जवानों की मौत
22 जुलाई 2016 को भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान एक ऑपरेशन के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया। इस विमान में 29 जवान सवार थे। व्यापक खोज और बचाव अभियान के बावजूद, किसी भी लापता कर्मी या विमान के मलबे का पता नहीं चल सका।
7 अगस्त 2020- 18 यात्रियों की मौत
केरल के कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आ रहा बोइंग 737 विमान बारिश के कारण रनवे से फिसल गया। यह विमान उतरने के बाद दो टुकड़ों में टूट गया। इसमें 180 लोग सवार थे, जिनमें से 18 की जान चली गई, जिनमें पायलट और को-पायलट भी शामिल थे।
22 मई 2010- 159 यात्रियों की मृत्यु
22 मई 2010 को कर्नाटक के मैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 812 दुबई से लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई और एक पहाड़ी में गिर गई। इस हादसे में 6 क्रू मेंबर सहित 159 यात्रियों की जान गई।
17 जुलाई 2000- 60 यात्रियों की मौत
17 जुलाई 2000 को पटना एयरपोर्ट पर कलकत्ता से दिल्ली जाने वाला एलायंस एअर फ्लाइट 7412 एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। इस विमान में 185 यात्री सवार थे, और इस हादसे में लगभग 60 यात्रियों की जान गई।