भूपेंद्र पटेल सरकार के चार साल: गुजरात को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का चार साल का कार्यकाल
गुजरात समाचार: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 13 सितंबर को अपनी सरकार के चार साल पूरे करने जा रहे हैं। उनके शासन में सेवा, समर्पण, सुशासन, औद्योगिक विकास और नीति निर्धारण के चार स्तंभों के माध्यम से गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मिशन के अनुरूप ग्रोथ इंजन बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन चार वर्षों में, मुख्यमंत्री ने रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे उभरते क्षेत्रों में गुजरात को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में तेजी से प्रगति की है।
भूपेंद्र पटेल का राजनीतिक सफर
भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई, 1962 को अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने अहमदाबाद के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 1987 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद, उन्होंने 1999-2000 और 2004-2006 में मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2017 में घाटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक चुने गए और 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की और 12 दिसंबर, 2022 को पुनः मुख्यमंत्री बने।
भूपेंद्र पटेल सरकार की उपलब्धियां
1- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 3.26 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है।
2- नमो श्री योजना के अंतर्गत 4 लाख माताओं को 222 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता।
3- श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के तहत 19 जिलों में 293 भोजन वितरण केंद्र कार्यरत हैं।
4- मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना के अंतर्गत 4,86,632 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को लाभ।
5- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए की सहायता को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया।
6- 2.92 करोड़ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
7- 283 डायलिसिस केंद्र और 35 डे-केयर कीमोथेरेपी सेंटर्स शुरू किए गए।
8- 38 शहरों में बेघर गरीबों के लिए 116 आश्रय स्थल स्थापित किए गए।
9- 15 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया गया।
10- मुख्यमंत्री पौष्टिक अल्पाहार योजना का प्रारंभ।
11- जी-सफल योजना के तहत आर्थिक मदद।
12- 6547 भर्ती मेलों के जरिए 5,06,741 लोगों को रोजगार।
13- नमो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख से अधिक छात्राओं को 1000 करोड़ रुपए की सहायता।
14- किसान सूर्योदय योजना के तहत 16,899 गांवों में नियमित बिजली।
15- आदिवासी समुदायों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की वनबंधु कल्याण योजना लागू।
नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण कदम
1- गुजरात आत्मनिर्भर पॉलिसी (2022)।
2- गुजरात बायोटेक्नोलॉजी पॉलिसी 2022-2027।
3- न्यू गुजरात आईटी/आईटीईएस पॉलिसी 2022-27।
4- गुजरात स्पोर्ट्स पॉलिसी 2022-27।
5- गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2023।
6- गुजरात टेक्सटाइल पॉलिसी 2024।
7- गुजरात ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी 2025-30।
औद्योगिक विकास में योगदान
1- गिफ्ट सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रारंभ।
2- गुजरात में 20,431 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल किया गया।
3- वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का सफल आयोजन।
4- यूनेस्को द्वारा गुजरात के गरबा नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया।