मध्य प्रदेश में बारातियों से भरी पिकअप का भीषण सड़क हादसा

मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई है। एक पिकअप, जो बारातियों से भरी हुई थी, डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस घटना में 24 से अधिक बाराती घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पिकअप ओवरलोड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है।
पन्ना में नही थम रहे ओवरलोडिंग की वजह से हादसे।
-बारातियों को लेकर जा रही पिकअप डिवाइडर से टकरा कर हुई पलटी।
-घटना में दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल 10 बराती गंभीर घायल।
-घायलो में पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल।
-घटना के बाद पिकअप चालक हुआ मौके से फरार। pic.twitter.com/5c3Ytabixv
— Pooja Mishra (@PoojaMishr73204) June 8, 2025
खबर अपडेट हो रही है…