महाराष्ट्र में 4.7 तीव्रता का भूकंप, हिंगोली में महसूस किए गए झटके
महाराष्ट्र में भूकंप की घटना
महाराष्ट्र भूकंप : शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.7 मापी गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन झटके ने लोगों में डर पैदा कर दिया, जिससे वे अपने घरों से बाहर निकल आए।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका प्रभाव नांदेड़, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर और वाशिम जिलों में भी देखा गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 11 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजकर 45 मिनट 23 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता (मैग्नीट्यूड) 4.7 रही। इसका केंद्र अक्षांश (Latitude) 19.533 डिग्री उत्तर और देशांतर (Longitude) 77.202 डिग्री पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में (लगभग 21 किमी दक्षिण-पूर्व में) था।
EQ of M: 4.7, On: 11/04/2026 08:45:23 IST, Lat: 19.533 N, Long: 77.202 E, Depth: 10 Km, Location: Hingoli, Maharashtra.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/YdkfbOFpT1— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 11, 2026
