मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा: 1000 पुलिसकर्मियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा का आयोजन
मुरादाबाद :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में एसपी सिटी, सीओ सहित लगभग 1000 पुलिसकर्मी शामिल हुए। यह यात्रा पुलिस लाईन से शुरू होकर पीलिकोठी होते हुए इपीरियल तिराहे तक गई, और वहां से ताड़ीखाने होते हुए वापस पुलिस लाईन में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए नजर आए, और पूरे मार्ग में 'भारत माता की जय', 'बंदे मातरम', और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान राहगीरों ने भी पुष्प वर्षा की, जिससे माहौल में देशभक्ति का जज्बा और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश के प्रति गर्व और एकता का संदेश फैलाना था। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान प्रकट करें।