मुरादाबाद में बुर्कानशीं महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना

मुरादाबाद में महिला के साथ छेड़छाड़
मुरादाबाद में बुर्कानशीं महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला के साथ दिन के समय छेड़छाड़ की घटना हुई है। एक मनचले ने गली में चल रही बुर्कानशीं महिला को पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी वहां से भाग निकला। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कांग्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
यूपी कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'यह वीडियो मुरादाबाद का है। बुर्का पहने एक महिला सड़क पर जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे पीछे से पकड़कर अश्लील हरकत की और भाग गया। प्रदेश की सड़कों पर अब महिलाएं नहीं, बल्कि दरिंदगी बेखौफ घूम रही है। ऐसे अपराध दिनदहाड़े हो रहे हैं और प्रशासन बेखबर है। मुख्यमंत्री जी, कब तक 'महिला सुरक्षा' का झूठा दावा करते रहेंगे? सच यह है कि आपकी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपराधी बेलगाम हैं। शर्मनाक!'
वीडियो मुरादाबाद का है.. बुर्का पहनी एक महिला सड़क पर जा रही थी, तभी एक युवक ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की और भाग गया।
प्रदेश की सड़कों पर अब महिलाएं नहीं, दरिंदगी बेखौफ घूम रही है। दिनदहाड़े ऐसे अपराध हो रहे हैं और प्रशासन बेखबर है।
मुख्यमंत्री जी, कब तक 'महिला… pic.twitter.com/UeRyCv0xqQ
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 4, 2025
घटना की तिथि: यह घटना 3 अगस्त को मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र के गोल कोठी वाली गली में हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक महिला के पास जाकर गलत हरकत करता है और जब महिला विरोध करती है, तो वह मौके से भाग जाता है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री के राम राज्य का हाल यह है कि कोई भी कही भी दिनदहाड़े महिला के साथ अभद्रता कर दे रहा है।
मुरादाबाद में एक मनचला आया, पीछे से बुर्के वाली महिला को बाहों में पकड़ा, ब्रेस्ट दबाए और भाग निकला !!
उत्तर प्रदेश की नारी सुरक्षा की यही असलियत है। pic.twitter.com/tv98s59zGM
— मनीष यादव रायबरेली (@YadavManish1001) August 4, 2025