मेरठ टोल प्लाजा पर सेना के जवान पर हमला: टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मेरठ टोल प्लाजा की घटना
मेरठ टोल प्लाजा पर हमला: मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर रविवार रात एक गंभीर घटना हुई। यहां गोटका गांव के निवासी सेना के जवान कपिल और उसके चचेरे भाई शिवम को टोल कर्मचारियों ने बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि कर्मचारियों ने जवान के कपड़े फाड़ दिए और उसे लहूलुहान कर दिया। जब शिवम ने बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कपिल राजपूत बटालियन में तैनात है और हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीनगर से छुट्टी पर अपने गांव आया था। उसे सोमवार सुबह 5 बजे दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर वापस ड्यूटी पर लौटना था। इसी कारण रविवार रात 9 बजे उसका भाई शिवम कार से उसे एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा था।
घटना का वीडियो
घटना का वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 18, 2025
मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों ने इंडियन आर्मी के जवान कपिल को खंभे से बांधकर बर्बरता से पीटा। स्टाफ ने टोल मांगा तो कपिल ने I-card दिखाया। फिर भी टोलकर्मी नहीं माने। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया। pic.twitter.com/RE7HqOepgw
कर्मचारियों का हमला
कर्मचारियों ने किया हमला
जैसे ही कपिल और शिवम भूनी टोल पहुंचे, कपिल ने टोल से निकलने के लिए अपना सेना का आईडी कार्ड दिखाया। आरोप है कि कर्मचारियों ने आईडी कार्ड और मोबाइल छीन लिया। जब कपिल ने इसका विरोध किया, तो कर्मचारियों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि कपिल और शिवम दोनों घायल हो गए। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से निकले और आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों का आक्रोश
टोल कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों को देखकर आरोपी टोल कर्मचारी मौके से भाग निकले। इस पूरी घटना की तस्वीरें और फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ तहरीर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। घायल कपिल और शिवम को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई है। आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सेना के जवान के साथ इस तरह का बर्ताव असहनीय है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।