यश दयाल आईपीएल 2026 से बाहर, निजी कारणों से नहीं खेलेंगे
यश दयाल का आईपीएल 2026 से बाहर होना
यश दयाल का आईपीएल 2026 से बाहर होना : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज से पहले खिलाड़ियों की चोटें सभी टीमों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। इस बीच, गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक गंभीर झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। वे 28 मार्च से शुरू हो रहे नए सीजन में निजी कारणों से टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बॉबट ने इस बात की पुष्टि की है।
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बॉबट ने बताया कि यश दयाल निजी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते वे टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उनका आरसीबी के साथ कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा और उन्हें भुगतान किया जाएगा। दरअसल, यश दयाल पर नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं, जिसके चलते कानूनी कार्यवाही चल रही है। माना जा रहा है कि इसी कारण वे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, जबकि फ्रेंचाइजी ने इसे निजी कारण बताया है।
गौरतलब है कि यश दयाल ने पिछले महीने एक निजी समारोह में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की थी, जिसके बाद वे चर्चा में रहे। लेकिन आरसीबी कैंप से लेकर पोस्टर तक वे कहीं नजर नहीं आए, जिससे फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि उन्हें टीम से निकाल दिया गया है। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि वे निजी कारणों से इस सीजन में नहीं खेलेंगे। पिछले सीजन में ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी के लिए यश दयाल ने 13 विकेट लिए थे और वे टीम के लिए एक प्रभावी डेथ ओवर गेंदबाज साबित हुए थे।
