यूपी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री, 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ
लखनऊ में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को जनभवन में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा, दो मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर जन भवन, लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में…@UPGovt https://t.co/4ZbSVq1Iko
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 10, 2026
नए मंत्रियों की सूची
1. हंसराज विश्वकर्मा (राज्य मंत्री)
2. कैलाश राजपूत (राज्य मंत्री)
3. अजीत पाल (स्वतंत्र प्रभार)
4. भूपेंद्र चौधरी (कैबिनेट मंत्री)
5. सोमेंद्र तोमर (स्वतंत्र प्रभार)
6. सुरेंद्र दिलेर (राज्य मंत्री)
7. कृष्णा पासवान (राज्य मंत्री)
8. मनोज पांडे (कैबिनेट मंत्री)
हंसराज विश्वकर्मा की शपथ
काशी क्षेत्र के वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। वे पार्टी के अति पिछड़ा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं और पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं।
सुरेंद्र दिलेर की शपथ
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर ने राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। वे भाजपा के दलित चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं।
कैलाश चंद्र राजपूत की शपथ
योगी सरकार में कैलाश चंद्र राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे कन्नौज की तिर्वा सीट से विधायक हैं और लोधी राजपूत समाज में उनकी गहरी पकड़ है।
कृष्णा पासवान की शपथ
कृष्णा पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से विधायक बनी हैं और फतेहपुर की खागा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।
सोमेंद्र तोमर की शपथ
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल होकर पद की शपथ ली। वे पश्चिमी यूपी के गुर्जर चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।
अजीत सिंह पाल की शपथ
योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने भी पद की शपथ ली।
मनोज पांडे की शपथ
समाजवादी पार्टी के निलंबित विधायक मनोज पांडे ने योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
भूपेंद्र सिंह चौधरी की शपथ
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल होकर पद की शपथ ली।
