यूपी सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, नई तैनाती की घोषणा
यूपी में प्रशासनिक बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस अधिकारी जय नारायण सिंह को डीजी ईओडब्ल्यू का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, डीके ठाकुर को डीजी होमगार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, विनोद कुमार सिंह को डीजी सीआईडी के साथ-साथ डीजी साइबर क्राइम और डीजी यूपी 112 का कार्यभार भी सौंपा गया है।
UP IPS Transfer : योगी सरकार ने 9 IPS अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती pic.twitter.com/cAwtrWvMqF
— News Media (@NewsMedia) May 21, 2026
इसके अलावा, आलोक सिंह को डीजी पीएसी और डीजी यूपीएसएसएफ का कार्यभार सौंपा गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है। सतीश गणेश को एडीजी ट्रैफिक और एडीजी क्राइम का भी कार्यभार दिया गया है। डॉक्टर आरके स्वर्णकार को एडीजी पॉवर कॉरपोरेशन का पद सौंपा गया है। एसके भगत को एडीजी आगरा जोन का कार्यभार दिया गया है, जबकि गीता सिंह को आईजी ट्रेनिंग निदेशालय लखनऊ का कार्यभार सौंपा गया है।
