योगी सरकार का बड़ा आयोजन: उत्तर प्रदेश दिवस पर देशभर में कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन
लखनऊ: 24 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर, योगी सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना बनाई है। इस योजना के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के नेता शामिल होंगे, ताकि राज्य की संस्कृति, विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा सके। इस आयोजन में भाग लेने वाले नेताओं में केशव प्रसाद मौर्य (नई दिल्ली), बृजेश पाठक (गांधीनगर, गुजरात), सुरेश खन्ना (मुंबई), स्वतंत्र देव सिंह (गुवाहाटी, असम) और रवि किशन (पटना) जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां
1- केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री- नई दिल्ली, दिल्ली
2- बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री- गांधीनगर, गुजरात
3- सुरेश खन्ना, वित्तमंत्री- मुंबई, महाराष्ट्र
4- स्वतंत्र देव सिंह, सिंचाई मंत्री- गुवाहाटी, असम
5- डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद- जयपुर, राजस्थान
6- डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यसभा सांसद- रांची, झारखंड
7- महेंद्र सिंह, विधानपरिषद सदस्य, पूर्व मंत्री- भोपाल, मध्य प्रदेश
8- राजकुमार चाहर, सांसद, फतेहपुर सीकरी- चंडीगढ़, हरियाणा
9- शशांक मणि, सांसद, देवरिया- बेंगलुरु, कर्नाटक
10- अनूप प्रधान वाल्मीकि, सांसद हाथरस- जम्मू, जम्मू एवं कश्मीर
11- कंवर सिंह तंवर, सांसद अमरोहा- शिमला, हिमाचल प्रदेश
12- रवि किशन (रविन्द्र शुक्ला), सांसद, गोरखपुर- पटना, बिहार
13- अनुराग शर्मा, सांसद झांसी- हैदराबाद, तेलंगाना
14- रमेश अवस्थी, सांसद कानपुर- रायपुर, छत्तीसगढ़
15- डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद बागपत- चंडीगढ़, पंजाब
16- दर्शना सिंह, राज्यसभा सांसद- पणजी, गोवा
17- डॉ. आनंद गौड, सांसद बहराइच- भुवनेश्वर, ओडिशा
18- ई. अवनीश पटेल, विधानपरिषद सदस्य- अमरावती, आंध प्रदेश
19- मोहित बेनीवाल, विधानपरिषद सदस्य- चेन्नई, तमिलनाडु
20- अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग- देहरादून, उत्तराखंड
