Newzfatafatlogo

योगी सरकार ने 23 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों का किया स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 23 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस प्रक्रिया में कई अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है। जानें किसे कहां भेजा गया है और स्वास्थ्य सेवाओं में क्या बदलाव आएंगे। यह स्थानांतरण नीति स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का प्रयास है।
 | 
योगी सरकार ने 23 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों का किया स्थानांतरण

मुख्य चिकित्साधिकारियों का स्थानांतरण


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्थानांतरण नीति के तहत 23 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों में बदलाव किया है। इस प्रक्रिया में चार निदेशक स्तर के अधिकारियों को पदोन्नति देकर नए स्थानों पर भेजा गया है।


मेरठ के जिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुदेश कुमारी को निदेशक (मातृ एवं परिवार कल्याण) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, अपर निदेशक (कार्मिक गोपन) डॉ. रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवा के पद पर भेजा गया है। प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक डॉ. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी स्वास्थ्य सेवा का पद सौंपा गया है।




लखनऊ मंडल के अपर निदेशक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य परामर्शदाता डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता को निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक सिविल अस्पताल बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


प्रदेश के 23 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके स्थान से हटाकर नए स्थान पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव रवि रंजन द्वारा सीएमओ के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।


डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. नीरज त्यागी को ज्वाइंट डायरेक्टर आगरा बनाकर भेजा गया है। डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ. रंजन गौतम अब बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।


डॉ. अभय नारायण राय बलिया के सीएमओ होंगे। डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ. उदयभान सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर होंगे। डॉ. किशोर कुमार आहूजा हापुड़ के सीएमओ बनाए गए हैं।


डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. पंकज कुमार मऊ के सीएमओ, डॉ. प्रमोद कुमार अंबेडकर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।


डॉ. भुवन चन्द्र पन्त को पीलीभीत का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाकर भेजा गया है। डॉ. मुकेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रमाकान्त सागर अमरोहा के सीएमओ होंगे। डॉ. रामनाथ सिंह अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। डॉ. विकास चन्द्रा कन्नौज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।


डॉ. विकास शर्मा को बदायूं, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस, डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है।