योगी सरकार ने प्रशासन में बड़े फेरबदल की घोषणा, कई अधिकारियों के ट्रांसफर
प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मिर्जापुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के पद पर नियुक्त किया है। मुरादाबाद के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को अब प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

उपकारी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को बलिया में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर भेजा गया है। वहीं, बलिया के स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को लखनऊ में बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय के उप निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। भदोही की उपजिलाधिकारी सुश्री बरखा सिंह को अब प्रधान प्रबंधक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा, दो अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। अविनाश कुमार गौतम को आजमगढ़ का उपजिलाधिकारी और अभिषेक वर्मा को फर्रुखाबाद का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती अमृता सिंह का स्थानांतरण अमेठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर किया गया है। वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को स्थानांतरित करते हुए कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त का पद सौंपा गया है।
