Newzfatafatlogo

राघव चड्ढा ने साझा की किताब की तस्वीर, गुरु को ऊंचा दर्जा देने का दिया संदेश

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लेखक रॉबर्ट ग्रीन की किताब 'द 48 लॉज ऑफ पावर' का जिक्र किया। इस पोस्ट में उन्होंने गुरु को ऊंचा दर्जा देने का महत्व बताया है। चड्ढा का यह संदेश पार्टी के भीतर चल रहे विवादों के बीच आया है, जिससे उनके अनुयायियों में जिज्ञासा बढ़ी है।
 | 
राघव चड्ढा ने साझा की किताब की तस्वीर, गुरु को ऊंचा दर्जा देने का दिया संदेश

राघव चड्ढा की इंस्टाग्राम पोस्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को पार्टी के भीतर चल रहे विवादों के बीच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में वह लेखक रॉबर्ट ग्रीन की प्रसिद्ध किताब "द 48 लॉज ऑफ पावर" पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने किताब के कवर और पहले अध्याय की तस्वीरें भी साझा की हैं।

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "इस हफ्ते किसी ने मुझे एक किताब भेंट की। कुछ किताबें ऐसे समय पर आती हैं जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसे नजरअंदाज करना कठिन है।" उन्होंने जिस पन्ने की तस्वीर साझा की है, उसमें लिखा है, 'नेवर आउटशाइन द मास्टर' (Never Outshine the Master), जिसका अर्थ है कि अपने गुरु को हमेशा ऊंचा दर्जा दें।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)


गुरु को ऊंचा दर्जा देने का संदेश

किताब के पन्ने पर लिखा है कि अपने गुरु और वरिष्ठों को हमेशा सुरक्षित और श्रेष्ठ महसूस कराएं। अपने कौशल का प्रदर्शन इस तरह न करें कि वे असुरक्षित महसूस करें। ऐसा दिखाएं कि वे आपसे अधिक समझदार हैं, ताकि वे आपको पसंद करें और आपकी प्रगति में मदद करें।