राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जालंधर में 100वां स्थापना दिवस मनाया

समाज की संगठित शक्ति से भारत का उत्थान सम्भव: विजय कुमार
जालंधर – विजयदशमी के अवसर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। इस खास मौके पर जालंधर में 9 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोबिन्द नगर में एसडी कॉलेज में हुए समारोह में संघ के अखिल भारतीय सह-व्यवस्था प्रमुख विजय कुमार ने कहा कि भारत का पुनर्निर्माण समाज की संगठित शक्ति से ही संभव है। उन्होंने श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस की याद करते हुए कहा कि गुरुजी ने मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी धर्म का सम्मान होना चाहिए और किसी को भी धर्म के आधार पर अत्याचार करने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर महानगर के संघचालक विजय गुलाटी और गोविंद नगर के संघचालक रमन शर्मा भी उपस्थित थे। समारोह में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी सज्जनानन्द जी और समाजसेवी स. इकबाल सिंह अरनेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जेसी रिसॉर्ट्स चौगिट्टी में श्रीराम नगर के समारोह में मुख्य अतिथि स. हरजीत सिंह चट्ठा और विद्या भारती पंजाब के संगठन मंत्री राजिन्द्र चट्ठा ने विधिवत शस्त्र पूजन किया। चट्ठा ने अपने संबोधन में कहा कि 'स्व' बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, समरसता और आदर्श परिवार प्रणाली से ही भारत का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बताया कि किसी राष्ट्र के उत्थान के लिए वहां के नागरिकों का चरित्रवान होना आवश्यक है। संघ चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन बिंदुओं पर चलकर हम अपने देश का उत्थान कर सकते हैं।
संघ के महानगर संघचालक विजय गुलाटी ने बताया कि महानगर में संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम 2 से 12 अक्टूबर के बीच 22 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। आज, 2 अक्टूबर को महानगर के 9 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा, रेडिसन पार्क में सुभाष नगर के कार्यक्रम में अध्यक्ष स. अमरीक सिंह, मुख्य अतिथि एसके कालिया और मुख्य वक्ता संघ के सह-प्रान्त बौद्धिक प्रम्मुख गौरव रहे। गीता मंदिर में जालंधर कुञ्ज नगर के कार्यक्रम में छज्जूराम जलोटा अध्यक्ष और कण्व गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। विश्वकर्मा नगर के लब्बूराम दोआबा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्री सोहनलाल सेठ अध्यक्ष और श्री विपिन कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। अर्बन इस्टेट के गीता मंदिर में दयानन्द नगर के कार्यक्रम में श्री राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, श्री विमल जैन मुख्य अतिथि और विभाग कॉलेज विद्यार्थी प्रम्मुख डॉ. संजीव शर्मा मुख्य वक्ता रहे। लाजपत नगर के डीएवी स्कूल में कबीर नगर के कार्यक्रम में श्रीमती अनिता नन्दा अध्यक्ष, श्री धनीराम गुप्ता मुख्य अतिथि और महानगर प्रचारक भानु मुख्य वक्ता रहे। इसी तरह विद्या धाम में गुरु नानक नगर के कार्यक्रम में विनोद कुमार कन्नौजिया अध्यक्ष, पवन सिंगला मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय कुमार रहे। श्री गुरु तेगबहादुर नगर के माता गुजरी पार्क में आयोजित समारोह को पंजाब प्रान्त गौ-सेवा प्रम्मुख श्री चन्द्रकान्त ने संबोधित किया। इन 9 कार्यक्रमों में 1750 स्वयंसेवकों सहित 3050 नागरिकों ने भाग लिया।