राहुल गांधी ने महंगाई पर मोदी सरकार को घेरा, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी वृद्धि
महंगाई का नया झटका
नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद महंगाई ने एक बार फिर से लोगों को झटका दिया है। 19 किलो के कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹993 की वृद्धि की गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि, फरवरी से अब तक कीमतों में ₹1,380 की बढ़ोतरी हुई है, जो कि केवल तीन महीनों में 81% का इज़ाफ़ा है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैंने पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी बढ़ेगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹993 बढ़ गई है। यह एक दिन में सबसे बड़ी वृद्धि है। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक कीमतों में ₹1,380 की बढ़ोतरी हुई है, जो कि सिर्फ़ तीन महीनों में 81% का इज़ाफ़ है। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।'
कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।
आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।
फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।
चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2026
राहुल गांधी ने इससे पहले 28 अप्रैल को भी लिखा था कि, 'चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार! 29 अप्रैल के बाद देखिए - पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे। जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी। सस्ते की लूट मचाती सरकार - जनता को बस महंगाई की मार।'
चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार!
29th April के बाद देखिए – पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे।
जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ रखा। अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी।
सस्ते की लूट मचाती सरकार – जनता को बस महंगाई की मार।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 28, 2026
