रूस ने इजरायली हमले पर पत्रकार की सुरक्षा की मांग की
रूस का इजरायल पर कड़ा विरोध
नई दिल्ली। रशिया टीवी (RT) के पत्रकार स्टीव स्वीनी पर लेबनान में इजरायली हवाई हमले के दौरान हमला हुआ, जिससे रूस में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने इजरायली राजदूत को बुलाकर इस घटना का विरोध किया। रिपोर्ट के अनुसार, स्टीव गुरुवार को लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे, जब इजरायल ने हवाई हमला किया। वह समय पर मिसाइल को देख पाए और सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इस हमले में वे और उनके कैमरामैन हल्के घायल हुए।
रूस ने इजरायली राजदूत ओडेड जोसेफ से हमले की जांच की मांग की है और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसा हमला न हो। आरटी के अनुसार, जब पत्रकारों का दल एक पुल पार कर रहा था, तभी इजरायली वायु सेना के एक जेट ने उनकी कार पर रॉकेट दागा।
Insane footage shows an Israeli airstrike impacting right next to RT journalist Steve Sweeney in southern Lebanon.
Russia Today says Steve and his cameraman are both conscious in the hospital. pic.twitter.com/vkRpZy9m8d
— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 19, 2026
आरटी के अनुसार, जब पत्रकारों का दल एक मिलिट्री बेस के पास था, तभी इजरायली वायु सेना ने जानबूझकर उन पर हमला किया, जबकि उनके प्रेस क्रेडेंशियल्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे।
‘यह महज एक हादसा नहीं हो सकता’
यह घटना कैमरे में कैद हो गई। स्वीनी उस समय रॉकेट हमले की रिपोर्ट कर रहे थे, जब अचानक उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया और एक जबरदस्त धमाका रिकॉर्ड किया। यह हमला उनके और कैमरामैन के खड़े होने की जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस हमले की निंदा की और कहा कि पत्रकारों पर हमला गाजा में दो सौ पत्रकारों की हत्या को देखते हुए, महज एक हादसा नहीं माना जा सकता।
दोनों का इलाज जारी
टीवी नेटवर्क ने बताया कि दोनों होश में हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। धमाके से निकले छर्रे उनके शरीर में लगे हैं। स्वीनी ने बताया कि हमले के कारण उनके बाएं हाथ में छर्रा गहराई तक धंस गया था, जिसे अस्पताल में निकालना पड़ा। वहीं, इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा कि वे इस घटना की जांच करेंगे।


Insane footage shows an Israeli airstrike impacting right next to RT journalist Steve Sweeney in southern Lebanon.