रेवाड़ी में प्रदर्शनी से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी मिली आम जनता को

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी
- केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण पर आधारित है प्रदर्शनी
(Rewari News) रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लघु सचिवालय परिसर, रेवाड़ी में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी विकसित भारत के अमृतकाल थीम पर आधारित है, जिसमें आम जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रदर्शनी में लोगों की रुचि और सराहना
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं जैसे प्रकृति से प्रगति, नारी सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, सस्ती स्वास्थ्य सेवा, और भारत का तकनीकी दशक के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में आए लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम जनता ने इसे देखा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार आवश्यक है ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में जनसेवा के लिए समर्पित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है।