विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में व्यापारियों से की सीधी बातचीत
सोनौली में व्यापारियों के साथ संवाद
महराजगंज :: विधानसभा क्षेत्र में नियमित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत, शुक्रवार की शाम को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली के त्रिवेणी कटरा पहुंचे। यहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित व्यापारी भोलाराम शर्मा के प्रतिष्ठान पर जाकर व्यापारियों और नगरवासियों के साथ सीधा संवाद किया।
विधायक ने उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बाजार की स्थिति, व्यापारिक माहौल और स्थानीय सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिन पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस जनसंवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता रवि वर्मा, दीपक त्रिपाठी उर्फ दीपक बाबा, महेंद्र जायसवाल, प्रेम जायसवाल, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अशोक शर्मा, अजय अग्रवाल, रामोद मद्धेशिया, राकेश सिंह, कृपाशंकर मद्धेशिया, मनोज रौनियर, रमेश राजभर, अशोक गिरी और दीपक सहानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।
उपस्थित नागरिकों और व्यापारियों ने विधायक की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे नियमित संवाद से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा।
रिपोर्ट: विजय चौरसिया

