Newzfatafatlogo

शनि की वक्री चाल: तीन राशियों के लिए लाभकारी समय

जुलाई से नवंबर 2025 तक शनि की वक्री चाल का प्रभाव कर्क, मकर और कुंभ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस अवधि में जातकों को अपने कर्मों का फल देखने का अवसर मिलेगा। नौकरी, व्यवसाय और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। जानें कैसे ये राशियाँ इस समय का अधिकतम लाभ उठा सकती हैं और किन क्षेत्रों में उन्हें सफलता मिलेगी।
 | 
शनि की वक्री चाल: तीन राशियों के लिए लाभकारी समय

शनि वक्री: ज्योतिषीय प्रभाव

Shani Vakri: द्रिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल के स्वामी शनि जुलाई से नवंबर तक वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। वे 13 जुलाई, 2025 को वक्री होंगे और 28 नवंबर, 2025 को मार्गी होकर सीधी चलेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, जब शनि ग्रह वक्री होते हैं, तो उनकी ऊर्जा जातकों के आत्मनिरीक्षण, कर्मों के फल और बाधाओं को पार करने की क्षमता को बढ़ाती है। यह समय धीमा जरूर होता है, लेकिन सही दिशा में कार्य करने वालों के लिए यह बेहतरीन परिणाम देने वाला भी साबित होता है।


शनि की उल्टी चाल का राशियों पर असर

शनि की उल्टी चाल का राशियों पर असर


जब कर्मफलदाता शनि वक्री होकर उल्टी चाल चलते हैं, तो उनका प्रभाव सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक गहरा और दीर्घकालिक होता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस अवधि में 3 राशियों की नौकरी, व्यवसाय, संबंध और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत दर्शा रही हैं। उनके अनुसार इस बार कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए वक्री शनि विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।


कर्क राशि

कर्क राशि


वृश्चिक राशि में शनि का वक्री होना कर्क वालों के लिए कर्म क्षेत्र और संघर्षों से मुक्ति का संकेत दर्शा रहा है। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें, यह समय आपको पहचान दिला सकता है। आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आमदनी के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का योग है। किसी पुराने शत्रु या प्रतिद्वंद्वी से चल रहा विवाद अब सुलझेगा या आपके पक्ष में होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी, रुके हुए काम अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार या किसी सदस्य की सफलता की खबर मिल सकती है।


मकर राशि

मकर राशि


मकर राशि के जातकों पर स्वयं शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा है, लेकिन वक्री अवस्था में शनि आत्ममंथन और सुधार का मौका देते हैं। करियर में सकारात्मक प्रभाव पड़ने और उन्नति होने से आपकी लाइफस्टाइल बदलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के स्पष्ट संकेत हैं। यात्रा से लाभ होगा। कारोबारी यात्रा से नई डील या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। खर्चों में कटौती करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है, मानसिक तनाव भी घटेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।


कुंभ राशि

कुंभ राशि


कुंभ राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है, लेकिन वक्री शनि की कृपा से लाभकारी परिणाम मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से यानी बच्चों से जुड़ी कोई शुभ सूचना, जैसे परीक्षा में सफलता या करियर में प्रगति के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, बैंक बैलेंस मजबूत होगा। धन लाभ होने रुके कामों में गति आएगी। काफी समय से लंबित योजनाएं अब मूर्त रूप लेंगी। कोई पुरानी चिंता या पारिवारिक तनाव अब खत्म हो सकता है। इस समय किए गए प्रयास भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकते हैं, इसलिए अवसरों को हाथ से न जाने दें।