संघ का नशा उन्मूलन में योगदान: पूर्व न्यायाधीश हरनेश सिंह की अपील
संघ की नागरिक गोष्ठी में नशे के खिलाफ जागरूकता
– पंजाब में नशों के उन्मूलन में संघ सहयोग दे : पूर्व न्यायाधीश स. हरनेश सिंह
चंडीगढ़ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में एक महत्वपूर्ण नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अतुल लिमये, सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की यात्रा और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। अतुल जी ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य देश में एकता की भावना को बढ़ावा देना और समाज की निस्वार्थ सेवा करना है। संघ पिछले 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के कार्य में संलग्न है, लेकिन अभी भी हर बस्ती और मंडल तक पहुंचने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नागरिकों ने धर्मांतरण, नशे की समस्या, ब्रेन ड्रेन और संघ में महिलाओं की भूमिका जैसे मुद्दों पर प्रश्न पूछे, जिनका अतुल जी ने विस्तार से उत्तर दिया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ विभाग से लगभग 1000 प्रमुख नागरिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सरदार हरनेश सिंह गिल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय उपस्थित रहे। उन्होंने संघ के निस्वार्थ कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सरदार हरनेश जी ने पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की और संघ से इस दिशा में और अधिक कार्य करने की अपेक्षा की। मंच पर सरदार इकबाल सिंह, प्रान्त संघचालक पंजाब और चंडीगढ़ के विभाग संघचालक श्री त्रिलोकी नाथ गोयल भी उपस्थित थे।
