संजय कपूर का निधन: बेटी समायरा के लिए भावुक पोस्ट हुआ वायरल

संजय कपूर का निधन
Sunjay Kapur Passed Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर रात में आई, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कपूर के अचानक निधन से सभी हैरान हैं। 53 वर्षीय संजय को पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ा, और उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब लोग जानना चाहते हैं कि तलाक के बाद उनके बच्चों के साथ संबंध कैसे थे।
संजय कपूर का बेटी समायरा के लिए किया हुआ पोस्ट वायरल
संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बीच भले ही संबंध ठीक नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों के प्रति गहरी भावना रखी। संजय अपनी बेटी समायरा के प्रति बहुत स्नेह रखते थे। इसका प्रमाण उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जा सकता है। हालांकि बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, लेकिन संजय को उनसे मिलने की अनुमति थी। वह अक्सर अपने बच्चों से मिलते थे। जब समायरा 18 साल की हुईं, तो संजय ने उनकी बर्थडे पार्टी में भी शिरकत की।
बेटी के साथ संजय कपूर की तस्वीर वायरल
संजय कपूर का 11 मार्च 2023 को किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक खास संदेश लिखा था। समायरा के 18वें जन्मदिन पर परिवार ने एक साथ जश्न मनाया था। करिश्मा, संजय और बच्चों की एक पारिवारिक तस्वीर अब वायरल हो रही है। एक तस्वीर में संजय अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत फोटोज के साथ संजय ने अपनी बेटी के लिए प्यार भरे शब्द भी लिखे थे।
संजय कपूर का भावुक संदेश
A father holds his daughter’s hand for a short while, but he holds her heart forever. Happy 18th birthday to my first love, Samaira. Welcome to adulthood. Remember to be responsible and live your life to the fullest. You are beautiful inside out. And we are all so proud of you ♥️ pic.twitter.com/zehZE9dVoq
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) March 11, 2023
बेटी को संजय कपूर ने बताया था पहला प्यार
संजय कपूर ने इस पोस्ट में लिखा था, 'एक पिता अपनी बेटी का हाथ कुछ समय के लिए पकड़ता है, लेकिन वो हमेशा उसका दिल थामे रखता है। मेरे पहले प्यार समायरा को 18वें जन्मदिन की बधाई। एडल्टहुड में तुम्हारा स्वागत है। जिम्मेदार बनना याद रखना और अपनी जिंदगी पूरी तरह से जीना। तुम अंदर से बाहर से खूबसूरत हो और हम सभी को तुम पर बहुत गर्व है।' अब संजय कपूर के निधन के बाद उनका यह पुराना पोस्ट फिर से चर्चा में आ गया है।