समाजवादी पार्टी ने मतदाता जागरूकता के लिए रथ यात्रा की शुरुआत की
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जागरूकता रथ यात्रा
महराजगंज:: समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रथ यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा नगर के ऐतिहासिक माता बनैलिया मंदिर परिसर से विधिवत पूजन के बाद शुरू की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे ने की।
रथ यात्रा को राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बैजू यादव के सहयोग से जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा विधानसभा नौतनवा 316 के अंतर्गत सभी ग्राम सभाओं, टोलों और बस्तियों में जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।
नेताओं ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों का मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। रथ यात्रा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। यह अभियान घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर के महत्व से अवगत कराएगा।
रथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्यारे लाल यादव, दिनेश कुमार, रंजन कुमार, दीपक कुमार, सोनू, सुनील कुमार, प्रिंस पंडित, प्रिंस यादव, गंगा प्रजापति, अर्जुन यादव, राम सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
