सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, भाजपा का पहला मुख्यमंत्री
बिहार की राजनीति में नया मोड़
दिल्ली: बिहार की राजनीतिक परिदृश्य में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने पहले मुख्यमंत्री को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है, जिससे नीतीश कुमार के लंबे शासन का अंत हो गया है।
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। राजद और जदयू में कार्य करने के बाद भाजपा में शामिल हुए सम्राट चौधरी ने बहुत कम समय में अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित किया। उन्होंने दो बार उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है और अब वे बिहार की बागडोर संभालेंगे। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी के नाम पर अपनी सहमति दी थी, जिसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4
— News Media April 14, 2026
भाजपा प्रदेश कार्यालय, वीर चंद्र पटेल मार्ग पर आज भारी उत्साह का माहौल था। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हुई विधायक दल की बैठक में जैसे ही सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव पारित हुआ, पूरा कार्यालय 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने फूलों का हार पहनाकर भावी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद, सम्राट चौधरी जल्द ही लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे। एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें सम्राट चौधरी को एनडीए गठबंधन का नेता घोषित किया जाएगा।
