सीएम योगी ने मियांपुर का नाम बदलकर रविन्द्रनगर रखा, बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को दिए अधिकार पत्र
लखीमपुर खीरी में नाम परिवर्तन का ऐलान
लखीमपुर खीरी। मियांपुर का नाम अब बदलकर रविन्द्रनगर रखा जाएगा। यह घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भौमिक अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस बदलाव की जानकारी दी।
बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को जनपद लखीमपुर खीरी में संक्रमणीय/असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र के वितरण एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में… https://t.co/zPUUjJLmAg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 11, 2026
मुख्यमंत्री ने जिले के चंदनचौकी में 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को भूमि का अधिकार सौंपा। इससे पहले, उन्होंने पलिया तहसील के चंदन चौकी में कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र यह स्पष्ट करते हैं कि सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी हो। उन्होंने बताया कि शासन का असली उद्देश्य जनता का कल्याण है। जब जनता खुश और सुरक्षित होती है, तब शासन सफल माना जाता है।
सीएम ने चंदनचौकी में 314 परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए थारू जनजाति को नई सौगात दी। इसके साथ ही, 4 हजार परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र देकर उन्हें मालिकाना हक सौंपा। इसके बाद, सीएम का हेलीकॉप्टर मियांपुर गांव के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री को भगवान बताते हुए कई मांगें रखीं।
